168 Views
सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी संदीप बालियान के अनुसार सोमवार सुबह राहगीरों ने सूचना दी कि एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
