Search

सिकंदराबाद: विद्या मंदिर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ हिन्दू साम्राज्य दिवस समारोह

101 Views

सिकंदराबाद: दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद में शनिवार को हिन्दू साम्राज्य दिवस श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्य विपिन ने की, जबकि संयोजन त्रिलोक ने किया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों का उल्लेख करते हुए हिन्दू साम्राज्य दिवस के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की स्मृति में मनाया जाता है और हिन्दू स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति तथा सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, स्वराज्य स्थापना के संकल्प, माता जीजाबाई के संस्कार, मुगल आक्रांताओं के विरुद्ध उनके शौर्य, युद्ध कौशल तथा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों का विस्तार से उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने संगठन, अनुशासन और दायित्वों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही मजबूत राष्ट्र का आधार होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य बंधुओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और हिन्दू स्वाभिमान की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment