Search

तापमान में रही गिरावट,उमस भरी गर्मी से लोग रहे बेहाल

Share Now :

WhatsApp
248 Views

सिकंद्राबाद: एक ओर जहां लगातार मौसम रंगत बदल रहा है वहीं, तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। आंशिक बादल छाए हैं। बावजूद इसके पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी से निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही। इससे निजात पाने के लिए आमजन से लेकर किसान तक बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक गर्मी से जल्द निजात न मिलने की संभावना जता रहे हैं।
मई के आखिरी सप्ताह और जून के शुरुआत होते ही मौसम रंगत बदल रहा है। इस बीच लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ाें का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बादल भी छाए और बूंदबांदी भी हुई। तापमान भी बढ़कर 44.4 डिग्री तक पहुंच गया था। अब पिछले कई दिन से तापमान में कुछ गिरावट आई है। बावजूद इसके गर्मी का असर कम नहीं हो रहा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment