Search

सिकंदराबाद: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

62 Views

सिकन्द्राबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सिकन्द्राबाद में बुधवार को छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, डॉ.विकास चौधरी (दंत चिकित्सक), डॉ.सुधीर कौशिक (नेत्र चिकित्सक), डॉ.योगेंद्र शर्मा (होम्योपैथिक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक) एवं डॉ.अंशू शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।

चिकित्सा शिविर में कुल 433 छात्राओं के दांतों, नेत्रों तथा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

डॉ.विशाल चौधरी ने बताया कि दांत कैल्शियम और फास्फोरस से बने होते हैं, इसलिए उनकी नियमित देखभाल आवश्यक है। डॉ.योगेंद्र शर्मा ने संतुलित आहार को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी बताया। वहीं डॉ.सुधीर कौशिक ने मोबाइल के सीमित उपयोग और आंखों की नियमित देखभाल पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने सभी चिकित्सकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। शिविर का संचालन प्रीति त्यागी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment