Search

ककोड़ नगर पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को दी गई श्रद्धांजलि

908 Views

बुलंदशहर: ककोड़ नगर पंचायत में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु समर्पित थी। यह आयोजन देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सेना के प्रति सम्मान का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “यह यात्रा भारतीय सैनिकों की वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। जब बात देश की सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान की होती है, तब पूरा भारत एकजुट हो जाता है।”

यात्रा में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर वर्ग, आयु और समुदाय के लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारों से नगर की गलियां गूंज उठीं। जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया।

ककोड़ नगर पंचायत अध्यक्ष मोहित सिंघल, मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री वंदना अग्रवाल, पीतांबर प्रजापति एवं अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ भारतीय सेना के अद्वितीय योगदान को स्मरण किया, बल्कि युवाओं में भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का भाव जागृत किया। आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब भारत एकजुट होता है,तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं रह जाती।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News