Search

सिकंदराबाद: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर बदमाश अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

516 Views
सिकंदराबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो बदमाश इरफान (दिल्ली) और ऐश्वर्य पांडेय (गाजियाबाद) को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

सिकंदराबाद: गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पहली गिरफ्तारी दिल्ली निवासी इरफान पुत्र असगर अली की हुई, जिसे निजामपुर बिजलीघर से फिरोज़पुर मार्ग पर श्मशान घाट के समीप पकड़ा गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में गाजियाबाद निवासी ऐश्वर्य पांडेय पुत्र नारायण पांडेय को सिकंदराबाद-खुर्जा मार्ग पर स्थित एक बंद फैक्ट्री के पास से हिरासत में लिया गया।

दोनों के पास से एक-एक देसी तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News