Search

सिकंदराबाद: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

127 Views

सिकंदराबाद: मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में 1 मई 2026 को सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (सियास) के संयोजन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में राना अस्पताल बुलंदशहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में सामान्य चिकित्सक, आहार विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ तथा नर्सिंग स्टाफ की टीम उपस्थित रहेगी, जो विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।

यह शिविर विशेष रूप से सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जहां वे स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकेंगे।

संस्था ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

स्थान: सियास भवन, कजारिया मोड़ के पास
समय: प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News