Search

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिर सदस्य गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक बरामद

747 Views

बुलंदशहर: सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिनेश, संदीप, प्रीतम और धर्मवीर शामिल हैं। जांच में सामने आया कि दिनेश पर 17, संदीप पर 18, प्रीतम पर 4 और धर्मवीर पर 3 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिलों की चोरी ऑन डिमांड करते थे और उन्हें मात्र 10 से 15 हजार रुपये में बेच देते थे। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment