सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नंबर-2 पर रविवार को मीटर टेस्ट टीम द्वारा मशीनों की जांच एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार इस शटडाउन का असर उपकेंद्र जोखाबाद नं. 2 से जुड़े कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। प्रभावित इलाकों में जोखाबाद, जीटी रोड, तेज सिंह कॉलोनी, नवीन सब्जी मंडी, मेन हाईवे, बाजार माधोदास, कायस्थवाड़ा, शेखवाड़ा, गुलावठी अंडरपास, रामबाड़ा, हरिशाहा समेत सभी स्वतंत्र पोषक क्षेत्र शामिल हैं।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि उपकेंद्र की मशीनों की जांच और आवश्यक मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें तथा आपूर्ति बहाल होने तक धैर्य बनाए रखें।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।
[democracy id=”current”]
