Search

एसएसपी के नेतृत्व में नगर में पैदल गश्त, आमजन से शांति बनाए रखने की अपील

688 Views

सिकंदराबाद: नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व भारी पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त की गई। इस दौरान एसपी सिटी शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही सहित समस्त पुलिस टीम मौजूद रही।

पैदल गश्त कोतवाली से आरंभ होकर दनकौर तिराहा, जीटी रोड, दादरी गेट पुलिस चौकी, गुलावठी रोड, मोहल्ला अंसारियान, बाजार माधोदास, दामोदर तिराहा, कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक, बड़ा बाजार, जामा मस्जिद होते हुए खुर्जा गेट पुलिस चौकी तक किया गया। पूरे मार्ग पर पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि नगर में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। थाना कोतवाली या डायल 112 पर सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने कहा कि शांति व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। पुलिस आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस पैदल गश्त से आम नागरिकों में विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है। पुलिस की इस पहल को जनता ने सराहा और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment