Search

सिकंदराबाद: चार दुकानों से जब्त खाद्यान्न की नीलामी शुक्रवार को, आपूर्ति विभाग ने शुरू की तैयारियाँ

617 Views

सिकंदराबाद में 25 जुलाई को तहसील सभागार में जब्त खाद्यान्न (149.20 कुंतल गेहूं, 80 कुंतल चावल) की नीलामी होगी। इच्छुक लाइसेंसधारक बोली में ले सकेंगे भाग।


सिकंदराबाद: तहसील सभागार में आगामी 25 जुलाई (शुक्रवार) को चार दुकानों से जब्त किए गए खाद्यान्न की नीलामी की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्रीय आपूर्ति कार्यालय की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है और विभाग ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

आपूर्ति निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6(ए) के अंतर्गत की जा रही इस कार्रवाई में 149.20 कुंतल गेहूं और 80 कुंतल चावल की नीलामी की जाएगी। यह खाद्यान्न क्षेत्र की चार दुकानों से जब्त किया गया था।

उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे तहसील सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक लाइसेंसधारी व्यापारी बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

नीलामी की विस्तृत शर्तें और नियम किसी भी कार्यदिवस में सिकंदराबाद आपूर्ति कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment