“पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हिन्दू पर्यटकों को ब्राह्मण समाज की श्रद्धांजलि,दोषियों को मिले कड़ी सजा की मांग”
सिकंदराबाद (हेमन्त कुमार): पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में हिन्दू पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में ब्राह्मण कल्याण सभा (पंजीकृत) सिकंदराबाद द्वारा एक शोकसभा का आयोजन मंदिर भजनलाल, कबाड़ी बाजार में किया गया। सभा की अध्यक्षता पन्नालाल शर्मा ने की।
सभा में उपस्थित सभी विप्र बंधुओं ने शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी आतंकी ताकत इस प्रकार की कायरतापूर्ण हरकत करने से पहले हजार बार सोचे।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार को इस घटना पर कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए और ब्राह्मण समाज हर परिस्थिति में सरकार के साथ खड़ा है। देश की एकता और अखंडता के लिए कोई भी बलिदान देने से समाज पीछे नहीं हटेगा।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।
सभा में अशोक अनुरागी (अध्यक्ष), दीपक शर्मा (महासचिव), पवन शर्मा (कोषाध्यक्ष) सहित बृज कुमार शर्मा, राजीव मोहन शर्मा, राजेन्द्र गौड़, यतींद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, सर्वेश अवस्थी, पवन शर्मा, विकास शर्मा, के.के. शर्मा, सुशील शर्मा, कुमुद शर्मा, राम बाबू पंडित जी, योगेश शर्मा, प्रेम शर्मा, पवन उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन दीपक गौड़ ने किया
[democracy id=”current”]
