Search

सिकंदराबाद में मुठभेड़: एक बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

906 Views
पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा साथी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अपराधी विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक सफेद औरा कार में गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं। इस इनपुट पर थाना सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया तथा दूसरे आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल पुत्र शाहिद निवासी संभलहेड़ा थाना मीरापुर, जनपद मुजफ्फरनगर और गुलजार पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी बजहेड़ी थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये वही बदमाश हैं जिन्होंने 16 अप्रैल 2025 को सिकंदराबाद क्षेत्र में एक राहगीर पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था।

मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक सफेद रंग की औरा कार बरामद की है। जांच में सामने आया है कि इकबाल पर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले गैंग पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment