Search

मेंटेनेंस के चलते 18 जून को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

528 Views
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं आएगी बिजली, उपभोक्ताओं से की गई अपील

सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र चन्देरु से जुड़े उपभोक्ताओं को आगामी 18 जून को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती उपकेंद्र से जुड़ी विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत व अनुरक्षण कार्यों के चलते की जा रही है।

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता कार्यालय के अनुसार, 18 जून 2025 (बुधवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है।

विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक इंतजाम पहले से कर लें ताकि आवश्यक कार्यों में दिक्कत न हो।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment