सिकंदराबाद: 16 और 17 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नई तहसील स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर और संबंधित उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिसके कारण यह कटौती की जाएगी।
विद्युत विभाग के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य के चलते इन दोनों दिनों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह कार्य सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, बैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाईवे, जेवर बस स्टैंड, गददीबाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपूरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामनगर, सरायझाझन, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक, भटपुरा और सिकंदराबाद कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बंद रहने से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें। विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपेक्षा की है।
