Search

शिक्षिका श्वेता शर्मा को बाग़पत में किया गया सम्मानित

Share Now :

WhatsApp
416 Views

सिकंदराबाद – नगर के जेएस कॉलेज की गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता शर्मा को बाग़पत में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया । शिक्षिका के सम्मानित होने से कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है।
बाग़पत में माँ शिरमिस्ता सेवा फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जेएस कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर श्वेता शर्मा को श्री राम जी शांत गुरु गौरव पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर कालेज के समस्त स्टाफ ने उनको बधाई दी। महाविद्यालय के सचिव नितिन भटनागर एवं प्राचार्य डॉ स्वप्ना उप्रेती ने शिक्षिका की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Published On

Leave a Comment