Search

डम्पर ने मारी कार को टक्कर, बचाव में आए ग्रामीणों पर चढ़ाने की कोशिश एफआईआर दर्ज

686 Views

सिकंदराबाद : ग्राम मंडावरा में बुधवार को सड़क निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा टल गया जब एक ओवरलोडेड मिट्टी से भरे डम्पर ने पीछे से एक कार में टक्कर मार दी और विरोध करने पर ड्राइवर ने ग्रामीणों को कुचलने की कोशिश की।

कंछिद सिंह ने सिकंदराबाद पुलिस में दी गई तहरीर में बताया कि वे मेरठ से अपनी कार DL1CW0782 द्वारा गांव मंडावरा लौट रहे थे। वहां सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक डम्पर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा।

कार रोकने पर डम्पर चालक रोहन पुत्र नरेश निवासी महताब नगर ने पहले तो माफी मांगने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी। वहीं, डम्पर मालिक सतवीर मौके पर पहुंचकर दबंगई दिखाने लगा और ड्राइवर को वहां से भगा दिया।

ग्रामीणों ने जब डम्पर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने जानबूझकर डम्पर को ग्रामीणों की ओर मोड़ा और कुचलने की नीयत से चढ़ाने की कोशिश की, हालांकि ग्रामीण बाल-बाल बच गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, डम्पर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था और ड्राइवर व मालिक अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी और यदि डम्पर अवैध पाया गया तो जब्ती की कार्यवाही भी होगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment