Search

सिकंदराबाद: 15 साल पुराने नाली विवाद में तमंचा-फरसे के साथ दो गिरफ्तार

14 Views

सिकंदराबाद: खेत की नाली को लेकर करीब 15 साल से चले आ रहे विवाद में आमने-सामने आए दो लोगों को कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक फरसा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि गांव चंद्रावली निवासी भीम और अजय, चंद्रावली से कौराली जाने वाले रास्ते पर खेत की नाली के विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी खेतों की ओर भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान भीम के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि अजय के पास से एक धारदार फरसा मिला। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी भीम के खिलाफ पूर्व में हत्या और एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment