Search

सिकंदराबाद: घरेलू कलह के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Share Now :

WhatsApp
490 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार को घर के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।.जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकल गया था और जेब में सल्फास की गोलियां लेकर घूम रहा था। मंगलवार को उसकी पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन धर्मेंद्र पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर से जा चुका था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।

बुधवार सुबह धर्मेंद्र का शव मोहल्ला खत्रीवाड़ा स्थित शगुन मैरिज गार्डन के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment