Search

विधुत विभाग के एसडीओ पर भड़कीं डीएम,7 नंबर फीडर की शिकायत पर जमकर लगाई क्लास

1,120 Views
डीएम ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन, एसडीओ से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के तीसरे दिन जिलाधिकारी श्रुति शर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जन समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान मोहल्ला हरीशाह और बाजार माधोदास के नागरिकों ने 7 नंबर फीडर से संबंधित बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति की शिकायत डीएम को सौंपी।

शिकायती पत्र में बताया गया कि जे.एस. कॉलेज, मोहल्ला कायस्थबाड़ा के सामने 18 माह पूर्व एक नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ था, लेकिन अभी तक वह स्थापित नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उपखंड अधिकारी (एसडीओ) वीनेश कुमार मलिक बार-बार नए सिरे से ट्रांसफार्मर पास कराने की बात कहकर मामला टालते रहे।

जब जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने एसडीओ वीनेश मलिक से इस विषय में जानकारी मांगी, तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें फटकार लगाई और कहा कि वे तत्काल उच्च अधिकारियों से समन्वय कर यह बताएं कि जे.एस. कॉलेज के सामने 100 के.वी.ए. के ट्रांसफार्मर की जगह 250 के.वी.ए. का ट्रांसफार्मर कब तक लगाया जाएगा और कार्य की समयसीमा क्या होगी।

डीएम ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News