Search

जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया बुलंदशहर जिला कारागार का औचक निरीक्षण

816 Views

बुलंदशहर: मंगलवार शाम जिलाधिकारी श्रुति शर्मा और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और उसे बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए, समुचित और मानवीय व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया।

यह औचक निरीक्षण जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को परखने और सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment