Search

सिकंदराबाद: 128 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं को मिलेगा डिजिटल ज्ञान का लाभ

101 Views
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर रोजगार की जानकारी तक मिलेगी सुविधा

सिकंदराबाद। युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में जनपद में पहल की गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जिले की 128 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। इन लाइब्रेरियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़ी डिजिटल सामग्री का लाभ मिल सकेगा।

इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सिकंदराबाद क्षेत्र के बहोरावास गांव में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर लाइब्रेरी के उपयोग और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और अधिक से अधिक युवाओं व ग्रामीणों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शैक्षिक सामग्री और रोजगार संबंधी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।

ग्रामीण युवाओं के लिए बढ़ेगा अवसर

डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं को गांव में ही आधुनिक ज्ञान और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का माध्यम बनेंगी। इससे उन्हें पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त संसाधनों की सुविधा मिल सकेगी। सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News