Search

औद्योगिक क्षेत्र के गावों में स्वच्छ्ता को लेकर फॉगिंग की मांग

365 Views

सिकंदराबाद। सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र जोखाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों फैक्ट्री की स्थापना की गई। जिसमें सैकड़ो गांव की भूमि अधिग्रहण कर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया गया। आज गांव की स्थिति यह बन गई है की साफ सफाई न होने के संबंध में वह फॉगिंग ना होने के कारण अनेकों घातक बीमारियां गांव में पनप रही है।

इस मौके पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी ने बताया की आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा खंड विकास अधिकारी निशांत को ज्ञापन देकर गांव में फॉगिंग कराने व साफ सफाई को लेकर विशेष कर तिल मडैया मैं चौपाल के पास जलभराव के कारण जीना मुहाल हो चुका है। जिसको लेकर बीडीओ प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। चौधरी प्रेम राज भाटी ने बताया सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र होते हुए फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी गांवो में घुस जाता है व साफ सफाई न होने के कारण अनेकों घातक बीमारियां फैल रही है। इस संबंध में बीडीओ प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नाम ज्ञापन सौप कर समस्या के समाधान की मांग की है। समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन प्रदर्शन करेगा। वहीं खंड विकास अधिकारी निशांत पांडे ने बताया कि टीम भेज कर समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News