Search

सड़क पार कर रही वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, वृद्धा की हुई मौके पर मौत

Share Now :

WhatsApp
275 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एनएच 34 स्थित जिला कारागार के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान 68 वर्षीय अफसरी पत्नी बीरबल निवासी कैथाला, मंडावली जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News