Search

दबंगों ने की पेट्रोल पंप के सेल्समैन और मैनेजर से मारपीट, मारपीट की घटना हुई सीसीटीवी में कैद

427 Views

बुलंदशहर। जिले के कोतवाली खुर्जा नगर में स्थित एक पेट्रोल पंप पर दबंगों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन और मैनेजर को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार जनपद बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर स्थित आर आर पैट्रोल पंप पर कुछ दबंगों ने पंप के सेल्समेन और मैनेजर को लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। रविवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। मारपीट की घटना में मैनेजर और सेल्समैन को गंभीर चोटें आई है और दोनों को इलाज के लिए खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर पास के गांव के कुछ दबंगों ने झगड़ा शुरू किया और बाद में मारपीट भी की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली खुर्जा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News