Search

सिकंदराबाद एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण

714 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम संतोष जगराम ने की। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर भारती सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें एक राजस्व विभाग से और दो पुलिस विभाग से संबंधित थीं।

हालांकि,मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम संतोष जगराम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए,ताकि फरियादियों को जल्द न्याय मिल सके।

फरियादियों की कमी,खाली पड़ी रहीं कुर्सियां

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते नजर आए, लेकिन अधिकतर कुर्सियां खाली रहीं। तहसील सभागार सुनसान दिखाई दिया। वहीं, कुछ विभागों के अधिकारी भी गैरहाजिर रहे,जिससे उनकी कुर्सियां भी खाली पड़ी रहीं।

समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होता है, लेकिन इस बार की बैठक में कम शिकायतें दर्ज होने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान न हो पाने से यह उद्देश्य अधूरा ही रह गया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News