Search

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी की शिष्टाचार भेंट,क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

Share Now :

WhatsApp
873 Views

लखनऊ में पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। क्षेत्रीय राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा।

सिकंदराबाद:  पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात बेहद प्रेरणादायक रही, जिसमें सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक द्वारा उठाए गए जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर बिमला सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

बिमला सिंह सोलंकी ने मुलाकात के उपरांत कहा कि,

“महाराज जी से मिलना अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र के लिए नई ऊर्जा और दिशा मिली है।”

इस भेंट के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को राज्य स्तर तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया गया।



[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment