Search

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पीएमश्री यू.पी.एस. तिलबेगमपुर का सम्मान

848 Views

प्रधानाध्यापिका आशा दिवाकर को मिला प्रदेश स्तरीय पुरस्कार

सिकंदराबाद: ब्लॉक सिकंदराबाद स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलबेगमपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा दिवाकर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश स्तरीय विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें विद्यालय में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, डिजिटल शिक्षा के सशक्त उपयोग, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा सर्वांगीण विकास की दिशा में किए गए नवाचारों के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर दिवाकर ने विद्यालय की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र की सकारात्मक छवि सामने आई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण इस सम्मान को सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल मानते हुए गर्व और उत्साह के साथ इसे साझा कर रहे हैं। यह सम्मान समस्त क्षेत्र के लिए प्रेरणास्पद उपलब्धि है।

[democracy id=”current”]

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News