Search

कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए युवक, पुलिस जांच में जुटी

1,003 Views

सिकंदराबाद: दादरी गेट पुलिस चौकी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार दो युवक एक कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वारदात पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए युवक, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित रिकेश भाटी, जो औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव नगला नैनसुख के निवासी हैं, ने बताया कि वह एक टेलीकॉम सेंटर चलाते हैं। शनिवार दोपहर जब वह अपनी कार का गेट खोलकर बैठने ही वाले थे, तभी एक युवक अचानक कार में रखा बैग उठाकर बाइक सवार अपने साथी के साथ फरार हो गया।

बैग में लगभग एक लाख रुपये की नकदी, एक चेकबुक और कई महत्वपूर्ण कागजात थे। घटना की सूचना मिलते ही दादरी गेट पुलिस चौकी में हलचल मच गई और पुलिस टीम ने तत्काल इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि यह मामला चोरी का है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दादरी गेट के आसपास आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस बार घटना पुलिस चौकी के इतने पास होने से लोग ज्यादा डरे हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News