Search

बुलंदशहर: विक्रम हत्याकांड का खुलासा, आरोपी अंकित गिरफ्तार, दरांती से की थी हत्या

790 Views

बुलंदशहर पुलिस ने विक्रम हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल दरांती भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, विक्रम और अंकित के बीच शराब के नशे में पुरानी बातों को लेकर विवाद हो गया था। गाली-गलौंच और धक्का-मुक्की के बाद, आरोपी अंकित ने स्कूटी में रखी दरांती से विक्रम का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी के साथ ही विक्रम हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment