Search

बुलंदशहर: ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, मची अफरा-तफरी

1,019 Views

बुलंदशहर : कैलाशपुरी क्षेत्र स्थित एक ट्रांसफार्मर निर्माण फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर बाहर की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग ट्रांसफार्मर में उपयोग होने वाले तेल के गोदाम से लगी, जो तेजी से पूरे भवन में फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि फैक्ट्री में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद हैं।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में अग्निशमन जैसे जरूरी सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी थी। यदि समय रहते इंतजाम होते, तो आग इतनी विकराल न होती।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री से सटी इमारतों को खाली करा दिया गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment