Search

बुलंदशहर: सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान, 100 वाहनों के चालान

468 Views

बुलंदशह: जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष यातायात सुरक्षा अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात पुलिस एवं क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे और भूड़ चौराहे पर संचालित किया गया।

अभियान के दौरान दोपहिया, तिपहिया, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने, वाहनों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे पर स्पीड लेज़र गन के माध्यम से ओवरस्पीडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 100 वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment