Search

शिक्षक भर्ती को लेकर बुलंदशहर में छात्रों का प्रदर्शन, कांग्रेस का समर्थन

914 Views

बुलंदशहर में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छात्रों ने मलका पार्क पर किया जोरदार प्रदर्शन। पुलिस ने दी एफआईआर की धमकी, कांग्रेस ने दिया समर्थन। जानें पूरी खबर।

बुलंदशहर: शुक्रवार को बुलंदशहर में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेता अफशान राणा और सचिन वशिष्ठ के नेतृत्व में छात्र जब मलका पार्क पहुंचे तो वहां कोतवाली प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को एफआईआर की धमकी देकर हटाने की कोशिश की। पुलिस के इस रवैये से छात्रों में नाराजगी दिखी।

इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस का छात्रों को डराना-धमकाना शर्मनाक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी बेरोजगारों और छात्रों की आवाज उठाने के लिए हमेशा तत्पर हैं।

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। छात्र नेता अफशान राणा ने साफ कहा कि जब तक मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नहीं लिया जाएगा, छात्र वापस नहीं जाएंगे। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ खुर्जा ने छात्रों को समझाया और ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

छात्रों ने दिए गए ज्ञापन में मांग की कि उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती तत्काल शुरू की जाए, शिक्षा का अधिकार अधिनियम को सख्ती से लागू किया जाए, स्कूलों में समाप्त किए गए पदों को बहाल किया जाए और बंद किए गए स्कूलों को पुनः खोला जाए।

प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख छात्र नेताओं में गौरव कौशिक, जीशान भाटी, विनीत राही, राजेंद्र कुमार, मोनिस सैफी, कौशल शर्मा, विवेक ठाकुर, अंशुल शर्मा, शोएब खान, राजेश कुमार, एआर मंसूरी, विकास वशिष्ठ, शिवम वशिष्ठ, पंकज शर्मा, अफनान इलाही, साहिल शाह और श्रीकांत शर्मा आदि शामिल रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News