Search

बुलंदशहर: हापुड़ के मोटर चोर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

284 Views

बुलंदशहर: गुलावठी थाना क्षेत्र में शनिवार रात गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम की हापुड़ के शातिर मोटर चोर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फकाना नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

एसएसपी दिनेश सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार रात पुलिस और स्वाट टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक तेजी से भागने लगा। कुछ दूरी पर घिरने पर बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान इस्तकार पुत्र इंसाफ अली और सद्दाम पुत्र शकावत, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, हापुड़ के रूप में हुई है। घायल बदमाश इस्तकार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चाकू, चोरी किया गया सामान और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश हाल ही में गुलावठी क्षेत्र में मोटर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment