Search

बुलंदशहर न्यूज़: पहासू में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, थोक व्यापारी की दुकान और घर जलकर राख

442 Views

बुलंदशहर। थाना पहासू क्षेत्र के कस्बा पहासू स्थित पठान टोला मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट के कारण परचून के थोक व्यापारी की दुकान और घर में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि घर और दुकान की छत तक उड़ गई। हादसे के समय व्यापारी अपनी बेटी के साथ घर में मौजूद था। अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में व्यापारी खुद आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरन्त उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

इस भयावह आग में दुकान और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अग्निकांड में व्यापारी को करीब एक करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया। पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment