Search

बुलंदशहर: लूट के विरोध में दिल्ली पुलिस के दरोगा की बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या

396 Views

बुलंदशहर। जनपद के थाना पहासू क्षेत्र अंतर्गत गांव साबितगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला कैलाशो देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलाशो देवी अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके बेटे सुनील भारद्वाज दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं। बताया जा रहा है कि जब फोन पर संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों को संदेह हुआ और वह घर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर में बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में पड़ी थीं और चारों ओर खून बिखरा हुआ था।

घर से इन्वर्टर और कैलाशो देवी के कानों के कुंडल गायब थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह लूट के बाद हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News