Search

आर्ट ऑफ लिविंग की संस्था से आये योगाचार्यों द्वारा कारागार में कराए योग

234 Views

बुलंदशहर। जिला कारागार मुख्यालय के निर्देशानुपालन में 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को निर्धारित थीम ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग‘‘/ महिला सशक्तिकरण के लिए योग के अन्तर्गत सफल एवं वृहद स्तर पर मनाये जाने के उद्देश्य से 15 जून 2024 से ही जिला कारागार बुलन्दशहर में समस्त बंदियों को प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जा रहा था।

इसी कड़ी में साप्ताहिक योग यात्रा के इस अवसर पर आज आर्ट ऑफ लिविंग बुलन्दशहर की संस्था से आये योगाचार्यों द्वारा कारागार के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराये गये।

इस दौरान कारागार में निरूद्ध सभी वर्ग एवं धर्म के बंदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। महिला अहाते में निरूद्ध महिला बंदियों को भी उपरोक्त संस्था से आई महिला योगाचार्य द्वारा योगाभ्यास कराये गये।

योगाचार्य द्वारा समस्त कार्मिकों एवं बंदियों को योग को जीवन में धारण करने एवं योग से होने वाले आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक, एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताते हुए योग करने के लिए जागरूक किया गया। कारागार के समस्त बंदियों ने शांतिपूर्ण ढंग से योग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News