Search

रिश्ता हुआ दागदार : बड़े भाई ने उतारा छोटे भाई को मौत के घाट

Share Now :

WhatsApp
579 Views

 

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मौजपुर गांव में मंगलवार रात को सगे भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। मामले में अभी तक पीड़ित परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

खुर्जा के मौजपुर गांव निवासी राजू ने बताया कि उसके तीन छोटे भाई प्रमोद, राजेंद्र और नरेश अलग गांव में रहते थे। मंगलवार रात को राजेंद्र और नरेश (24) एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। राजेंद्र ने नरेश के पेट के निचले हिस्से में चाकू से हमला कर दिया।
इसमें नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शोर सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। तभी राजेंद्र मौके से फरार हो गया। परिजन घायल नरेश को जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर खुर्जा कोतवाली प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News