Search

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

444 Views

ककोड़: गाजियाबाद-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम रोनी सलोनी फतेहपुर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर थाना ककोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। मौके पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ट्रेन से गिरा होगा और उसकी चपेट में आकर मौत हुई है।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, युवक की शिनाख्त सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News