Search

सिकंदराबाद: भाजपा की जन आक्रोश महिला पदयात्रा, आरक्षण मुद्दे पर विपक्ष का पुतला फूंका

99 Views

सिकंदराबाद: भारतीय जनता पार्टी ने नगर में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2026 को लेकर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए दनकौर तिराहे पर समाप्त हुई, जहां विपक्ष का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

पदयात्रा का शुभारंभ विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया। इसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों की महिलाएं, स्कूलों की अध्यापिकाएं और नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण विधेयक उच्च सदन में पारित नहीं हो सका, जिसमें विपक्ष ने समर्थन नहीं दिया। इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई गई।

मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष ऊषा बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की गई थी, लेकिन विपक्ष के रुख से यह संभव नहीं हो सका।

कार्यक्रम का संयोजन नगर मंत्री पारुल बाल्मीकि ने किया, जबकि व्यवस्था मंडल महामंत्री नवीन राजपूत ने संभाली। इस दौरान कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment