Search

सिकंदराबाद: पूर्व विधायक ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, किया वृक्षारोपण

85 Views

सिकंदराबाद: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने मंगलवार को सिकंदराबाद स्थित अपने कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श और विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में जिला संयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ धीरेंद्र प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलावठी मंडल भाजपा नरेंद्र तेवतिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा देवेंद्र सिंह सोलंकी, युवा नेता बंटी सुनपेड़ा, युवा नेता नलिन सोलंकी, अरुण शर्मा, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment