Search

सिकंदराबाद: बिलसूरी मंडल में तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

774 Views

सिकंदराबाद: हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को बिलसूरी मंडल में पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बिमला सोलंकी ने कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह हर भारतीय के गौरव, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में ईगल पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं देवेंद्र सिंह सोलंकी, धीरेंद्र प्रधान जोखाबाद, कर्मवीर नेता, मण्डल अध्यक्ष संजय भराना, राजकुमार शर्मा मंडल उपाध्यक्ष,डॉ. रामपाल सिंह परिहार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अंत में सभी ने तिरंगे की मर्यादा और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment