Search

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी,वारदात CCTV में कैद

Share Now :

WhatsApp
504 Views

Sikandrabad News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थवाडा में दिनदहाड़े चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक को अपना निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

 

शनिवार को कायस्थवाडा निवासी सागर पुत्र ओमवीर शर्मा की दिनदहाड़े चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया। चोरी की पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बाइक का लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गए

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए बाइक मालिक सागर ने बताया कि दोपहर क़रीब 12:30 बजे वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपनी दुकान से घर खाना खाने के लिए आया था। 1:00 बजे जब वह वापस अपनी दुकान जाने लगा तो घर के बाहर से बाइक गायब मिली। आस-पड़ोस में पूछताछ करने के बाद जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि एक युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी करके ले जा रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में कायस्थवाडा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News