254 Views
सिकंदराबाद: एनएच्-34 पर गांव बिलसुरी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण 35 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हाथरस निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। वह दिल्ली ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बिलसुरी गांव के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
