Search

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद् ने शुरू की “साप्ताहिक श्याम रसोई” – मात्र 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

947 Views

भारत विकास परिषद्, सिकंदराबाद ने समाज सेवा की नई पहल करते हुए “साप्ताहिक श्याम रसोई” की शुरुआत की। अब हर सप्ताह ज़रूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन।

सिकंदराबाद। भारत विकास परिषद्, मुख्य शाखा सिकंदराबाद ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए साप्ताहिक श्याम रसोई की शुरुआत की है। इस रसोई में हर सप्ताह ज़रूरतमंदों एवं आमजन को मात्र 5 रुपये में संपूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

परिषद् पदाधिकारी श्याम शर्मा ने बताया कि इस रसोई का उद्देश्य उन लोगों तक पहुँचना है जो महंगाई के कारण भरपेट भोजन करने में कठिनाई का सामना करते हैं। यहाँ केवल भोजन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि कोई भी भूखा न रहे।

इस कार्यक्रम की शुरुआत आज डॉ. प्रदीप दीक्षित (चेयरमैन नगर पालिका परिषद् ,सिकंदराबाद), ऋतिक सिंघल एवं कार्यक्रम संयोजक वरुण गोयल ने ज़रूरतमंदों को भोजन कराकर की। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को समाज सेवा की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।

रसोई के संचालन में परिषद् के कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में परिषद् के सचिव नितिन गर्ग एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मुकुल गोयल, बंधन स्वीट के उज्जल गोयल, गौरव बंसल, सुरेंद्र सिंघल, दीपक गौड़, शुभम मित्तल, अर्पित गोयल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद् ने आश्वासन दिया कि साप्ताहिक श्याम रसोई नियमित रूप से संचालित होगी और सिकंदराबाद क्षेत्र के असंख्य लोगों तक इसका लाभ पहुँचेगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment