Search

भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन, किसानों की पंचायत में उठीं समस्याएं

Share Now :

WhatsApp
393 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए किसानों ने बिजली संकट, गन्ने का भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या, खाद की किल्लत सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

पंचायत में किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। खेतों में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं, बिजली आपूर्ति भी अनियमित है, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा किसानों को समय पर खाद और अन्य कृषि संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं।

करीब चार घंटे चली पंचायत के अंत में किसानों ने एक मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, चौधरी भूपेंद्र, शिव कुमार, सतपाल सिंह, विशाल चौधरी, दुष्यंत चौधरी, लोकेन्द्र कुमार, चौधरी अमर सिंह और वीरेंद्र यादव सहित कई किसान नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment