Search

ककोड़ में किसान नेता के पिता के एक्सीडेंट की जांच को लेकर भाकियू एकता शक्ति ने सौंपा ज्ञापन

689 Views

ककोड़: भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु वशिष्ट के पिता के साथ 8 जून को हुए सड़क हादसे के संबंध में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना ककोड़ पहुंचकर सब इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि 8 जून को हिमांशु वशिष्ट के पिता को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी, जिसकी शिकायत थाना ककोड़ में दी गई थी। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन अभी तक आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को सब इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी।

इस मौके पर भाकियू एकता शक्ति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयवीर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष एमएस भाटी, जिला अध्यक्ष बुलंदशहर परमिंदर भाटी, मेरठ मंडल अध्यक्ष विक्रांत भाटी, युवा संगठन मंत्री अरुण बघेल, जेवर नगर अध्यक्ष सलाउद्दीन, युवा महासचिव अभिषेक शर्मा, योगेश शर्मा सदरपुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment