Search

सिकंदराबाद: बीबीसी स्कूल की बेटियों ने रचा इतिहास, जिला वॉलीबॉल लीग में जीता सिल्वर मेडल

92 Views

सिकंदराबाद: रेलवे रोड स्थित बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल ने एक बार फिर जिले में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए खेल जगत में नया इतिहास रच दिया है। ग्यासपुर स्थित ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल में जिला ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ जिला महिला वॉलीबॉल लीग-2026 में बीबीसी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता सिल्वर मेडल का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल शर्मा द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भवतोष सिंह गुर्जर ने की। जिले की 12 टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में बीबीसी की बेटियों ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और शानदार प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर राम चोपड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अनुशासन, समर्पण और दृढ़ निश्चय के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है।

वहीं प्रिंसिपल जसविंदर सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में उत्कृष्टता हासिल करना संस्थान की पहचान है। छात्राओं ने कठिन परिस्थितियों में भी साहस और धैर्य का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक है।

सिल्वर मेडल विजेता टीम को दुर्गेश गुर्जर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। टीम की सफलता में मुख्य कोच राजेश शर्मा और कोच शिवम बच्छिस की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम में खेल जगत की कई गणमान्य हस्तियों और विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति ने इस गौरवपूर्ण क्षण को और भी यादगार बना दिया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment