Search

सिकंदराबाद में बैटरी फटने से मिस्त्री समेत दंपति झुलसे, हाथ की उंगलियां जख्मी

Share Now :

WhatsApp
781 Views
सिकंदराबाद की टीचर्स कॉलोनी में सोमवार शाम इन्वर्टर बैटरी फटने से मिस्त्री महफूज और दंपति उमेश-सोनिया झुलस गए। हादसे में मिस्त्री की उंगलियां बुरी तरह जख्मी हो गईं।

सिकंदराबाद: टीचर्स कॉलोनी में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में बैटरी फटने की जोरदार आवाज गूंजी। हादसा उस वक्त हुआ जब बैटरी में खराबी के चलते मिस्त्री मरम्मत कर रहा था। फटने के कारण मिस्त्री समेत घर के मालिक और उसकी पत्नी घायल हो गए।

घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी उमेश सैनी ने जानकारी दी कि उनके इन्वर्टर की लिवगार्ड कंपनी की बैटरी में दिक्कत आ रही थी, जिसके लिए उन्होंने गोरखी निवासी मैकेनिक महफूज को बुलाया। बैटरी का बोल्ट टाइट करते समय अचानक धमाके के साथ बैटरी फट गई।

इस हादसे में उमेश सैनी, उनकी पत्नी सोनिया और मिस्त्री महफूज झुलस गए। बताया जा रहा है कि महफूज की हाथ की उंगलियां बुरी तरह जख्मी हो गई हैं, वहीं उमेश और उनकी पत्नी को भी हाथ और चेहरे पर जलन व चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के क्लिनिक में ले जाया गया। मौके पर मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment