Search

सिकन्दराबाद: बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रौशन किया

575 Views

सिकन्दराबाद के बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने बुलन्दशहर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रौशन किया। डायरेक्टर राम चोपड़ा ने विजयी छात्रों को नई वॉलीबॉल किट देने का ऐलान किया।


सिकन्दराबाद:  रेलवे रोड स्थित बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने बुलन्दशहर के रेनिसेंस स्कूल में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दूर-दूर से आए 24 टीमों ने भाग लिया।

वॉलीबॉल कोच शिवम ने बताया कि हमारे छात्रों ने सभी टीमों पर भारी प्रदर्शन किया और जीतोड़ मेहनत के बाद कांस्य पदक जीतकर जीत का परचम लहराया। टीम ने बीबीसी स्कूल, ऑल सेंट स्कूल बुलंदशहर, आज़ाद पब्लिक स्कूल (एनसीआर), आज़ाद पब्लिक स्कूल (चित्तसौन्न) और सनराइज पब्लिक स्कूल बुलंदशहर जैसी प्रतिष्ठित टीमों को हराया।

डायरेक्टर राम चोपड़ा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “ये छात्र हमारे स्कूल के विद्यार्थी मात्र नहीं, बल्कि देश का गौरव हैं। हमारे होनहार छात्र आने वाले समय में नेशनल लेवल पर भी खेलेंगे। विजयी छात्रों को नई वॉलीबॉल किट देने का ऐलान किया गया है।”

एकेडमिक डायरेक्टर विभा चोपड़ा और प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment